Mukesh Singh Monty
  • होम
  • जानें
  • नवीनतम जानकारी
  • जुडें
  • जन सुनवाई

मुकेश सिंह मोंटी-अबुल कलाम आज़ाद अबुल कलाम आजा़द की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन

आज के दिन को हम मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के रूप में जानते है। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद का जन्म 11 नवंबर, 1888 को मक्का, सऊदी अरब में हुआ था। उनका असल नाम अबुल कलाम गुलाम मोहिउद्दीन अहमद था, लेकिन वह मौलाना आजाद के नाम से मशहूर हुए। मौलाना आजाद स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वह दूरदर्शी नेता के साथ-साथ उद्भट विद्वान, प्रखर पत्रकार और लेखक भी थे।

पढ़ाई के दिनों में वह काफी प्रतिभाशाली और मजबूत इरादे वाले छात्र थे। काहिरा के 'अल अज़हर विश्वविद्यालय' में उन्होंने शिक्षा प्राप्त की। परिवार के कोलकाता में बसने पर उन्होंने 'लिसान-उल-सिद' नामक पत्रिका शुरू की। उन पर उर्दू के दो महान आलोचकों 'मौलाना शिबली नाओमनी' और 'अल्ताफ हुसैन हाली' का गहरा असर रहा। तेरह से अठारह वर्ष की उम्र के बीच उन्होंने बहुत सी पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। मौलाना आजाद ने कई पुस्तकों की रचना और अनुवाद भी किया, जिसमें प्रमुख  इंडिया विन्स फ्रीडम और गुबार-ए-खातिर हैं। वह नेता नहीं बनना चाहते ही थे। वह कहते भी थे कि राजनीति के पीछे वह कभी नहीं दौड़े, राजनीति ने ही उन्हें पकड़ लिया। वह तो लाजवाब शायर थे। अबुल कलाम आज़ाद उस वक्त राजनीति से जुड़े, जब ब्रिटिश ने सन् 1905 में धार्मिक आधार पर बंगाल का विभाजन कर दिया। वह क्रांतिकारी संगठन में शामिल होने के बाद अरविंद घोष, श्यामसुंदर चक्रवर्ती आदि के संपर्क में पहुंच गए।  उन्होंने 1912 में एक साप्ताहिक पत्रिका निकालना शुरू किया। उस पत्रिका का नाम अल हिलाल रखा। अल हिलाल के माध्यम से उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द और हिंदू मुस्लिम एकता को बढ़ावा देना शुरू किया और साथ ही ब्रिटिश शासन पर प्रहार किया। पर सरकार ने इस पत्रिका को बंद कर दिया।  अल हिलाल' के बंद होने के बाद आज़ाद ने 'अल बलघ' नामक साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन प्रारम्भ किया। वर्ष 1916 में उनके गिरफ्तार हो जाने के बाद यह पत्रिका भी बंद हो गयी।

आज़ाद भारत में वह पहले शिक्षामंत्री बने। नि:शुल्क शिक्षा, भारतीय शिक्षा पद्धति, उच्च शिक्षण संस्थानों का मार्ग प्रशस्त किया, साथ ही  'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना का श्रेय इन्हें ही जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में 1947 से 1958 तक मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा मंत्री रहे। 22 फरवरी, 1958 को हार्ट अटैक  से उनका निधन हो गया था। 1992 में( मरने के बाद) उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनके  कार्यों के सम्मान में उनके जन्म दिवस, (11 नवम्बर) को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस घोषित किया गया।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

मुकेश सिंह मोंटी-चौधरी चरण सिंह जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

मुकेश सिंह मोंटी-चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

मुकेश सिंह मॉन्टी- मध्य मंडल दो की कार्यशाला के बाद पार्षद  ने कार्यकर्ताओं संग किया विचार-विमर्श

मुकेश सिंह मॉन्टी- मध्य मंडल दो की कार्यशाला के बाद पार्षद ने कार्यकर्ताओं संग किया विचार-विमर्श

मध्य मंडल दो की मंडल कार्यशाला संपन्न होने के बाद देर रात पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों...

मुकेश सिंह मॉन्टी- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पार्षद  ने अर्पित की पुष्पांजलि

मुकेश सिंह मॉन्टी- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पार्षद ने अर्पित की पुष्पांजलि

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श...

मुकेश सिंह मॉन्टी- पार्षद कार्यालय पर जनसुनवाई,  बनवाए पैन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड

मुकेश सिंह मॉन्टी- पार्षद कार्यालय पर जनसुनवाई, बनवाए पैन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड

प्रतिदिन की भांति पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने अपने कार्यालय पर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों से आए लो...

मुकेश सिंह मॉन्टी- कार्यालय पर आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड एवं जीरो बैलेंस खाता कैंप, 102 लोगों को मिला लाभ

मुकेश सिंह मॉन्टी- कार्यालय पर आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड एवं जीरो बैलेंस खाता कैंप, 102 लोगों को मिला लाभ

कार्यालय पर जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड, जीरो बैलेंस बैंक खाता और हेल्थ कार्ड बनाने हेतु विशेष कैंप सफलतापूर्...

मुकेश सिंह मॉन्टी- वार्ड में खराब मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराया, पार्षद  की पहल

मुकेश सिंह मॉन्टी- वार्ड में खराब मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराया, पार्षद की पहल

क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी की पहल पर वार्ड में खराब पड़े मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराया गया।...

मुकेश सिंह मॉन्टी- होलिका दहन स्थलों पर चलाया गया सफाई अभियान , कराया चुना का छिड़काव

मुकेश सिंह मॉन्टी- होलिका दहन स्थलों पर चलाया गया सफाई अभियान , कराया चुना का छिड़काव

होली पर्व को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में मनाने के उद्देश्य से वार्ड के विभिन्न होलिका दहन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान ...

मुकेश सिंह मॉन्टी- बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला की माता के 13वीं कार्यक्रम में पहुंचकर  , दी श्रद्धांजलि

मुकेश सिंह मॉन्टी- बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला की माता के 13वीं कार्यक्रम में पहुंचकर , दी श्रद्धांजलि

बख्शी का तालाब क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश शुक्ला की माता जी के निधन के उपरांत आयोजित 13वीं कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह...

मुकेश सिंह मोंटी- पार्षद  ने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनकर किया त्वरित निस्तारण

मुकेश सिंह मोंटी- पार्षद ने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनकर किया त्वरित निस्तारण

आज पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने अपने पार्षद कार्यालय पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके समाधा...

मुकेश सिंह मोंटी - पार्षद ने शिवरात्रि पर वार्ड में करवाया सफाई एवं छिड़काव अभियान

मुकेश सिंह मोंटी - पार्षद ने शिवरात्रि पर वार्ड में करवाया सफाई एवं छिड़काव अभियान

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पार्षद मुकेश सिंह मोंटी की पहल पर वार्ड के सभी शिवालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा ...

मुकेश सिंह मोंटी- नगर सदन की बैठक में सहभागिता: जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श

मुकेश सिंह मोंटी- नगर सदन की बैठक में सहभागिता: जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श

आज नगर सदन की बैठक में सहभागिता कर अपने वार्ड एवं शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक के दौरान नागरिक सुविधाओं, स्...

मुकेश सिंह मोंटी- ध्वजारोहण कार्यक्रमों में की सहभागिता, देशभक्ति और सामाजिक एकता का  दिया संदेश

मुकेश सिंह मोंटी- ध्वजारोहण कार्यक्रमों में की सहभागिता, देशभक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश

आज अपने वार्ड अंतर्गत रकाबगंज, अमीनाबाद, गौसनगर और पांडे गंज की विभिन्न जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सहभागिता कर राष्ट्रध्वज को...

मुकेश सिंह मोंटी - धार्मिक आयोजन में की सहभागिता,  सुंदरकांड पाठ से समाज में फैली सकारात्मक ऊर्जा

मुकेश सिंह मोंटी - धार्मिक आयोजन में की सहभागिता, सुंदरकांड पाठ से समाज में फैली सकारात्मक ऊर्जा

साथी पार्षद भाई स्वदेश सिंह जी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। यह आयोजन भ...

जानकारी

मुकेश जी से जुड़ें

आपके पार्षद मुकेश सिंह जी आपके क्षेत्र में आपकी समस्याओं के निवारण के लिए लगातार कार्यरत हैं, इनसे जुड़ने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम भर के सब्सक्राइब ज़रूर करें.

© Mukesh Singh Monty & Navpravartak Initiative Terms  Privacy