Mukesh Singh Monty
  • होम
  • जानें
  • नवीनतम जानकारी
  • जुडें
  • जन सुनवाई

मुकेश सिंह मोंटी-राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी रहे राम मनोहर लोहिया का नाम देश के उन सम्मानीय राजनेताओं की फेहरिस्त में आता है, जिन्होंने अपने दम पर देश की राजनीति का रुख बदल दिया। ऐसे ही एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता हैं राम मनोहर लोहिया, जिन्हें समाजवाद का जनक भी कहा जाता है। स्वतंत्रता आंदोलन के बाद भी उन्होंने देश की राजनीति में एक नव परिवर्तन लाने की हुंकार भरी। 

23 मार्च 1910 को फैजाबाद में जन्में राम मनोहर लोहिया के पिता हीरालाल पेशे से अध्यापक थे और देशभक्ति के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परम अनुयायी थे और गांधी जी से मिलने जाते समय वह बालक राम मनोहर लोहिया को भी अपने साथ ले जाया करते थे, जिसके चलते महात्मा गांधी के विराट दर्शन का प्रभाव बाल्यकाल से ही राम मनोहर लोहिया पर रहा। 

कोलकता से स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद लोहिया जी उच्‍च शिक्षा के लिए बर्लिन चले गए, जहां उन्होंने मात्र तीन माह में जर्मन भाषा में महारत हासिल करली थी। वह असाधारण प्रतिभा के धनी और एक प्रखर विद्वेता थे, जिन्होंने केवल दो वर्षों में ही अर्थशास्त्र में पीएचडी की मानद उपाधि प्राप्त कर ली थी। स्वदेश वापस आने के बाद उन्होंने आजादी की लड़ाई में भागीदारी देने का निर्णय लिया। एक समाजवादी नेता के रूप में उनका योगदान स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत अहम रहा।    

हालांकि वह काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे लेकिन अपनी पृथक समाजवादी अवधारणा होने के चलते उन्होंने काँग्रेस से दूरी बना ली। वर्ष 1956 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के गठन किया था, जिसका विलय उन्होंने तीन वर्ष बाद ही संयुक्त समाजवादी पार्टी में कर दिया। भारतीय राजनीति में हर समस्या के प्रति लोहिया जी के विचार बिल्कुल स्पष्ट थे, जिसके कारण वह आज भी अनेकों लोगों की प्रेरणा हैं।

30 सितंबर, 1967 को लोहिया जी को बढ़े हुए प्रोस्टेट ग्लैंड के ऑपरेशन के लिए नई दिल्ली के विलिंग्डन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद फैले इन्फेक्शन के कारण 12 अक्टूबर 1967 को उनका देहांत 57 वर्ष की आयु में हो गया। जिस वेलिंगटन नर्सिंग होम में उनका निधन हुआ था, आज दिल्ली में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के नाम से जाना जाता है. हालांकि उनका इलाज जर्मनी के एक अस्पताल में होना था, जिसके लिए उन्हें उस समय 12 हजार रुपये की आवश्यकता थी। वह चाहते तो आसानी से यह रकम जमा कर सकते थे लेकिन अपने सिद्धांतों और उच्च विचारों के चलते उन्होंने पैसों के इंतजाम पर सख्त पाबंदी अपने सहयोगियों पर लगा दी थी।   

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

मुकेश सिंह मोंटी-चौधरी चरण सिंह जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

मुकेश सिंह मोंटी-चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

मुकेश सिंह मॉन्टी- मध्य मंडल दो की कार्यशाला के बाद पार्षद  ने कार्यकर्ताओं संग किया विचार-विमर्श

मुकेश सिंह मॉन्टी- मध्य मंडल दो की कार्यशाला के बाद पार्षद ने कार्यकर्ताओं संग किया विचार-विमर्श

मध्य मंडल दो की मंडल कार्यशाला संपन्न होने के बाद देर रात पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों...

मुकेश सिंह मॉन्टी- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पार्षद  ने अर्पित की पुष्पांजलि

मुकेश सिंह मॉन्टी- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पार्षद ने अर्पित की पुष्पांजलि

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श...

मुकेश सिंह मॉन्टी- पार्षद कार्यालय पर जनसुनवाई,  बनवाए पैन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड

मुकेश सिंह मॉन्टी- पार्षद कार्यालय पर जनसुनवाई, बनवाए पैन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड

प्रतिदिन की भांति पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने अपने कार्यालय पर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों से आए लो...

मुकेश सिंह मॉन्टी- कार्यालय पर आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड एवं जीरो बैलेंस खाता कैंप, 102 लोगों को मिला लाभ

मुकेश सिंह मॉन्टी- कार्यालय पर आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड एवं जीरो बैलेंस खाता कैंप, 102 लोगों को मिला लाभ

कार्यालय पर जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड, जीरो बैलेंस बैंक खाता और हेल्थ कार्ड बनाने हेतु विशेष कैंप सफलतापूर्...

मुकेश सिंह मॉन्टी- वार्ड में खराब मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराया, पार्षद  की पहल

मुकेश सिंह मॉन्टी- वार्ड में खराब मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराया, पार्षद की पहल

क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी की पहल पर वार्ड में खराब पड़े मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराया गया।...

मुकेश सिंह मॉन्टी- होलिका दहन स्थलों पर चलाया गया सफाई अभियान , कराया चुना का छिड़काव

मुकेश सिंह मॉन्टी- होलिका दहन स्थलों पर चलाया गया सफाई अभियान , कराया चुना का छिड़काव

होली पर्व को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में मनाने के उद्देश्य से वार्ड के विभिन्न होलिका दहन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान ...

मुकेश सिंह मॉन्टी- बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला की माता के 13वीं कार्यक्रम में पहुंचकर  , दी श्रद्धांजलि

मुकेश सिंह मॉन्टी- बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला की माता के 13वीं कार्यक्रम में पहुंचकर , दी श्रद्धांजलि

बख्शी का तालाब क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश शुक्ला की माता जी के निधन के उपरांत आयोजित 13वीं कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह...

मुकेश सिंह मोंटी- पार्षद  ने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनकर किया त्वरित निस्तारण

मुकेश सिंह मोंटी- पार्षद ने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनकर किया त्वरित निस्तारण

आज पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने अपने पार्षद कार्यालय पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके समाधा...

मुकेश सिंह मोंटी - पार्षद ने शिवरात्रि पर वार्ड में करवाया सफाई एवं छिड़काव अभियान

मुकेश सिंह मोंटी - पार्षद ने शिवरात्रि पर वार्ड में करवाया सफाई एवं छिड़काव अभियान

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पार्षद मुकेश सिंह मोंटी की पहल पर वार्ड के सभी शिवालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा ...

मुकेश सिंह मोंटी- नगर सदन की बैठक में सहभागिता: जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श

मुकेश सिंह मोंटी- नगर सदन की बैठक में सहभागिता: जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श

आज नगर सदन की बैठक में सहभागिता कर अपने वार्ड एवं शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक के दौरान नागरिक सुविधाओं, स्...

मुकेश सिंह मोंटी- ध्वजारोहण कार्यक्रमों में की सहभागिता, देशभक्ति और सामाजिक एकता का  दिया संदेश

मुकेश सिंह मोंटी- ध्वजारोहण कार्यक्रमों में की सहभागिता, देशभक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश

आज अपने वार्ड अंतर्गत रकाबगंज, अमीनाबाद, गौसनगर और पांडे गंज की विभिन्न जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सहभागिता कर राष्ट्रध्वज को...

मुकेश सिंह मोंटी - धार्मिक आयोजन में की सहभागिता,  सुंदरकांड पाठ से समाज में फैली सकारात्मक ऊर्जा

मुकेश सिंह मोंटी - धार्मिक आयोजन में की सहभागिता, सुंदरकांड पाठ से समाज में फैली सकारात्मक ऊर्जा

साथी पार्षद भाई स्वदेश सिंह जी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। यह आयोजन भ...

जानकारी

मुकेश जी से जुड़ें

आपके पार्षद मुकेश सिंह जी आपके क्षेत्र में आपकी समस्याओं के निवारण के लिए लगातार कार्यरत हैं, इनसे जुड़ने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम भर के सब्सक्राइब ज़रूर करें.

© Mukesh Singh Monty & Navpravartak Initiative Terms  Privacy