Mukesh Singh Monty
  • होम
  • जानें
  • नवीनतम जानकारी
  • जुडें
  • जन सुनवाई

मुकेश सिंह मोंटी-स्वतंत्रता संग्राम के अमर दीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि

निरंतर विकास जीवन का नियम है, और जो व्यक्ति खुद को सही दिखाने के लिए हमेशा अपनी रूढ़िवादिता को बरकरार रखने की कोशिश करता है वो खुद को गलत स्थिति में पंहुचा देता है. (महात्मा गाँधी)

कहा जाता है व्यक्ति कभी महान पैदा नहीं होता, लेकिन उसके विचार और कार्य उसे बाकी लोगों से पृथक कर महान बना देते हैं. समाज को एक नवदिशा देने में अग्रणी, परम संत महात्मा गाँधी भी भारत की एक ऐसी महान शख्सियत हैं, जिन्हें न केवल देश बल्कि विदेशों में भी सम्मान दिया जाता हैं. आज उनके स्वर्गवास के इतने वर्ष बाद भी उनके विचार और सिद्धांत लोगों के हृदयों में जीवित हैं, जो स्वयं ही उनके महान होने की कहानी मुखर करते हैं.

मुकेश सिंह मोंटी-स्वतंत्रता संग्राम के अमर दीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर   सादर न

बापू ने जो जीवन जिया, वह केवल अपने लिए नहीं था, बल्कि करोड़ों देशवासियों के जीवन को सुधारने के लिए था. आज हम सब बंट से गए हैं, केवल निजहित के ही बारे में सोचते हैं. किन्तु यदि बापू के जीवन का अध्ययन करें तो पाएंगे कि किसी संत के सामान सादा सा जीवन जीने वाले महात्मा गाँधी हमें "सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय" की सीख देते हैं. शायद यही कारण है कि केवल भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी बापू को प्रेम और सम्मान दिया जाता है, उदहारण के तौर पर मलेशिया के छोटे से कस्बे सुंगई सिपुत के "महात्मा गाँधी कालासलाई" नामक स्कूल को देख सकते हैं, जहां आज सैंकड़ों छात्र रोजाना बापू को प्रार्थना सभा में याद करते हैं.

बापू ने देश को आज़ाद कराने के लिए बहुत से आन्दोलन किये, जिनमें चम्पारण सत्याग्रह, खेड़ा सत्याग्रह, खिलाफ़त आन्दोलन, अंग्रेजों भारत छोड़ो, असहयोग आन्दोलन जैसे शांतिपूर्ण तरीकों का प्रयोग किया, जो इस बात के गवाह हैं कि वह समाज को शांति का उपदेश देना चाहते थे. बापू का यह भाव कि बिना किसी को नुक्सान पहुंचाए समाज कल्याण करना हमारी भारतीयता का परिचायक है. यह हमारी गौरान्वित संस्कृति का प्रतीक है.

बापू आज भी हम सभी में कहीं न कहीं जीवित हैं, जब भी नि:स्वार्थ समाज सेवा का भाव आपके मन में आये, जब भी देश के प्रति कुछ कर दिखाने का जज्बा आपके दिल में जगे और जब भी समाज में असहाय, वंचितों को देखकर उनके हित के लिए आपके कदम बढें तो समझ लीजिये कि यह राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के ही सद्विचार हैं, जो हममें अंतर्निहित हैं. बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन और उनके संतरूपी जीवन को कोटि कोटि वंदन..!!

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

मुकेश सिंह मोंटी-स्वतंत्रता संग्राम के अमर दीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर   सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि

मुकेश सिंह मोंटी-स्वतंत्रता संग्राम के अमर दीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि

निरंतर विकास जीवन का नियम है, और जो व्यक्ति खुद को सही दिखाने के लिए हमेशा अपनी रूढ़िवादिता को बरकरार रखने की कोशिश करता है वो खुद को गलत स्...

मुकेश सिंह मोंटी- लखनऊ नगर निगम के त्रिलोकी नाथ हॉल में सीवर व पेयजल व्यवस्था को लेकर आवश्यक बैठक  का आयोजन

मुकेश सिंह मोंटी- लखनऊ नगर निगम के त्रिलोकी नाथ हॉल में सीवर व पेयजल व्यवस्था को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन

आज लखनऊ नगर निगम के त्रिलोकी नाथ हॉल में सीवर एवं पेयजल व्यवस्था से संबंधित एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में...

मुकेश सिंह मोंटी- गुजरात के वेरावल स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में बाबा भोलेनाथ के प्राप्त हुए दर्शन

मुकेश सिंह मोंटी- गुजरात के वेरावल स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में बाबा भोलेनाथ के प्राप्त हुए दर्शन

गुजरात के वेरावल में स्थित सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम और सर्वाधिक प्रमुख ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता ह...

मुकेश सिंह मोंटी- कूड़े से ऊर्जा उत्पादन संयंत्र का अहमदाबाद में  किया निरीक्षण

मुकेश सिंह मोंटी- कूड़े से ऊर्जा उत्पादन संयंत्र का अहमदाबाद में किया निरीक्षण

नगर निगम अहमदाबाद एवं जिंदल ग्रुप के सहयोग से संचालित कूड़े से ऊर्जा उत्पादन (वेस्ट टू एनर्जी) पावर प्लांट का हाल ही में भ्रमण किया गया। इस ...

मुकेश सिंह मोंटी- गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी से महापौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की हुई शिष्टाचार मुलाकात

मुकेश सिंह मोंटी- गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी से महापौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की हुई शिष्टाचार मुलाकात

सरल स्वभाव एवं मृदु भाषी व्यक्तित्व के धनी गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी से हाल ही में एक शिष्टाचार मुलाकात की गई।...

मुकेश सिंह मोंटी - लखनऊ से गुजरात अहमदाबाद की यात्रा पर साथी पार्षदों के साथ किया गया प्रस्थान

मुकेश सिंह मोंटी - लखनऊ से गुजरात अहमदाबाद की यात्रा पर साथी पार्षदों के साथ किया गया प्रस्थान

लखनऊ से गुजरात के अहमदाबाद शहर की ओर एक महत्वपूर्ण यात्रा के लिए आज प्रस्थान किया गया। इस यात्रा में नगर निगम से जुड़े साथी पार्षदगण शामिल र...

मुकेश सिंह मोंटी - नगर आयुक्त एकादश द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

मुकेश सिंह मोंटी - नगर आयुक्त एकादश द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

लखनऊ नगर निगम द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें नगर आयुक्त एकादश ने महापौर एकादश को 6 विकेट स...

मुकेश सिंह  - याहियागंज व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष धीरेंद्र अवस्थी ‘धीरू’ के निधन पर  व्यक्त की शोक संवेदना

मुकेश सिंह - याहियागंज व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष धीरेंद्र अवस्थी ‘धीरू’ के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

याहियागंज व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र में सामाजिक रूप से सक्रिय रहे भाई धीरेंद्र अवस्थी ‘धीरू’ के निधन की दुखद सूचना से व्यापारिक ...

मुकेश सिंह मोंटी -  नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार का वार्ड दौरा और अमीनाबाद इंटर कॉलेज का निरीक्षण

मुकेश सिंह मोंटी - नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार का वार्ड दौरा और अमीनाबाद इंटर कॉलेज का निरीक्षण

आज नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी ने अपने वार्ड का दौरा किया और वहां चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया। दौरे के दौरान उन्होंने वा...

मुकेश सिंह मोंटी - मौलवीगंज में विकास की राह पर मजबूती से बढ़ते कदम विकास से कोई नहीं छूटेगा

मुकेश सिंह मोंटी - मौलवीगंज में विकास की राह पर मजबूती से बढ़ते कदम विकास से कोई नहीं छूटेगा

मौलवीगंज, जो कभी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता था, अब तेज़ी से विकास की ओर बढ़ रहा है। सरकार की योजनाओं और स्थानीय प्रशासन की सक्रियता स...

नवरात्रि पर मंदिरों के पास विशेष सफाई एवं चुना छिड़काव अभियान

नवरात्रि पर मंदिरों के पास विशेष सफाई एवं चुना छिड़काव अभियान

नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर वार्ड में स्थित सभी मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंदिरों के अंदर और बाह...

मुकेश सिंह मोंटी -  वार्ड में गड्ढों की मरम्मत व सीवर ढक्कन सुधार कार्य प्रारम्भ

मुकेश सिंह मोंटी - वार्ड में गड्ढों की मरम्मत व सीवर ढक्कन सुधार कार्य प्रारम्भ

वार्ड में वर्षा ऋतु के बाद जगह-जगह सड़कों पर बने गड्ढे और खराब सीवर के ढक्कन नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे। इन समस्याओं को ध्या...

मुकेश सिंह मोंटी - नवरात्रि पर विशेष सफाई अभियान : मंदिर परिसर में सफाई व चुना छिड़काव

मुकेश सिंह मोंटी - नवरात्रि पर विशेष सफाई अभियान : मंदिर परिसर में सफाई व चुना छिड़काव

नवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर प्रशासन द्वारा वार्ड के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंदिर परि...

जानकारी

मुकेश जी से जुड़ें

आपके पार्षद मुकेश सिंह जी आपके क्षेत्र में आपकी समस्याओं के निवारण के लिए लगातार कार्यरत हैं, इनसे जुड़ने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम भर के सब्सक्राइब ज़रूर करें.

© Mukesh Singh Monty & Navpravartak Initiative Terms  Privacy