मुकेश सिंह मोंटी-राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन
- By
- Mukesh Singh Monty
- October-31-2020
कोई भी देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उसकी जड़ें मजबूत हों यानि उसकी एकता और अखंडता बनी रहे। हमारा देश 200 वर्षों तक गुलाम रहा, जिसका सबसे बाद कारण हम टुकड़ों में बंटे हुए थे और हमारी रियासतों में आपसी एकत्व का लोप था, जिसका लाभ अंग्रेजी हुकूमत ने उठाया। किसी भी देश का वास्तविक विकास तभी संभव है जब वहां के निवासियों में आपसी एकता, सद्भावना और सौहार्द हो। "राष्ट्रीय एकता दिवस", यानि राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस हमें ऐसी ही एकता का पाठ पढ़ाता है।
31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नाड़ियाद के एक किसान परिवार में जन्में सरदार वल्लभ भाई पटेल की शिक्षा का सबसे प्रमुख आधार स्वाध्याय रहा, उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों से सीख लेते हुए लंदन से बैरिस्टर की शिक्षा पूरी की और भारत के अहमदाबाद में वकालत करना शुरू किया। महात्मा गांधी से प्रेरणा लेते हुए वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भागीदार बने। खेड़ा आंदोलन, बारडोली सत्याग्रह जैसे आंदोलनों में सशक्त भूमिका निभाते हुए उन्होंने देश भक्ति का परिचय दिया। महात्मा गांधी की इच्छानुसार उन्होंने अपने आप को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर रखा और देश में बिखरी पड़ी 565 रियासतों को एक साथ जोड़ने का मुश्किल कार्य किया।
देश के एकीकरण में सूत्रधार की भूमिका का निर्वहन करने के कारण ही महात्मा गांधी ने उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी। स्वयं गांधी जी का मानना था कि भारत को अखंड बनाने का कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल के अलावा दूसरा कोई नहीं कर सकता है। अपने अदम्य साहस, प्रखर व्यक्तित्व और राजनीतिज्ञ कौशल के चलते उन्होंने बिखरे पड़े भारत को एक धागे में पिरोया।
भारत जो विश्व के सबसे बड़े देशों में शामिल है और दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश हैं, यहां 1600 से अधिक भाषाएँ और बोलियाँ बोली जाती हैं। साथ ही विभिन्न धर्मों जैसे हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन आदि सभी यहां सदियों से मिलजुल कर रहते आए हैं और हमारे विभिन्न राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में पसरी सांस्कृतिक, पारंपरिक, सामाजिक विविधता के बाद भी हमारी भारतीयता हमें एक करती है। राष्ट्रीय एकता दिवस जिसकी शुरुआत वर्ष 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई, हमें इसी आपसी एकता को बनाये रखने के लिए प्रेरित करता है।
More from Festival Wishes
Congratulation greetings of the festivals celebrated in the country of festivals, India, sent to the public.
मुकेश सिंह मोंटी - भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-फितर की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद
चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी-हनुमान जयंती के मंगल अवसर पर हनुमान जयंती समस्त देशवासियों को कोटि कोटि शुभकामनाएं
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर प्रतिवर्ष हनुमान जयंती मनाई जाती है, इसी दिन भगवान राम के सबसे बड़े भक्त एवं परम मित...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी-अहिंसा परमो धर्म: महावीर जयंती समस्त राष्ट्रवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
जैन ग्रंथों के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को जैन समाज के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म हुआ था, जिस कारण जैन धर्म के लोग इस दि...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी-सभी राष्ट्रवासियों को राम नवमी राम नवमी की मंगलमय शुभकामनाएं
राम नवमी, भगवान श्री राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हर्ष एवं उल्लास के इस पर्व के मनाए जाने का उद्देश्य है - हमारे भीतर "ज्ञा...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी-बोद्धिसत्व, संविधान निर्माता, विश्वरत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर शत शत वंदन
भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर जिन्हें बाबा साहेब के नाम से भी जाना जाता है, आज अर्थात 14 अप्रैल का दिन उनकी जन्म जयंती के रू...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी-शुभ नवरात्रि चैत्र नवरात्रि नवरात्रि के मंगल पर्व पर आप सभी के जीवन में समृद्धि का संचार हो
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थितानमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:अर्थात जो देवी सब प्राणियों में शक्ति रूप से स्थित हैं, उनको नमस्...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी-हैप्पी होली होली आपको एवं आपके परिवार को होली की रंगारंग शुभकामनाएं
खुशियों, उमंगों और नवउल्लास का प्रतीक होली आप सभी के जीवन में नवरंगों का संचार करे और प्रेम के इस त्यौहार से सभी देशवासियों का जीवन मंगलमय ह...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी - एकात्म मानवतावाद के प्रतीक पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि के अवसर पर मौलवीगंज में मनाया गया समर्पण दिवस
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त प्रदेश में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की 53वीं पुण्य तिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी-मैरी क्रिसमस क्रिसमस डे मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हर साल की समाप्ति से ठीक पांच दिन पहले यानि 25 दिसम्बर को साड़ी दुनिया क्रिसमस डे सेलिब्रेट करती है, लेकिन यहां यह जानना जरुरी हो जाता है कि ...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी-शुभ नवरात्रि शारदीय नवरात्र नवरात्रि के मंगल पर्व पर आप सभी के जीवन में समृद्धि का संचार हो
"या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थितानमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:"अर्थात जो देवी सब प्राणियों में शक्ति रूप से स्थित हैं, उनको नम...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी-सत्य, अहिंसा और वैश्विक शांति के प्रणेता महात्मा गांधी जयंती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विनम्र अभिवादन
मौन सबसे सशक्त भाषण है. धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी..!! (महात्मा गाँधी)बापू का समस्त जीवन ही हम सभी के लिए उनका संदेश रहा है, उनके आदर्श, स...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं स्वतंत्रता दिवस आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीवन में मंगल लाये
सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा ह...
Read More