मुकेश सिंह मॉन्टी- पार्षद कार्यालय पर जनसुनवाई, बनवाए पैन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड
- By
- Mukesh Singh Monty
- April-02-2026
प्रतिदिन की भांति पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने अपने कार्यालय पर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करने का आश्वासन दिया गया। पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने कहा कि जनसेवा उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
जनसुनवाई के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के लिए पैन कार्ड, श्रम कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाना रहा। कई लोगों ने मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की।
पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने बताया कि आगे भी नियमित रूप से कार्यालय पर जनसुनवाई जारी रहेगी और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
