मुकेश सिंह मोंटी- ध्वजारोहण कार्यक्रमों में की सहभागिता, देशभक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश
- By
- Mukesh Singh Monty
- January-26-2026
आज अपने वार्ड अंतर्गत रकाबगंज, अमीनाबाद, गौसनगर और पांडे गंज की विभिन्न जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सहभागिता कर राष्ट्रध्वज को नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को स्मरण करते हुए देशभक्ति और एकता की भावना को और सुदृढ़ किया गया।
इस अवसर पर मुकेश सिंह मॉन्टी ने कहा कि ध्वजारोहण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर होता है। उन्होंने युवाओं से संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और क्षेत्र की शांति, विकास एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया गया।
जय हिंद।
