मुकेश सिंह मॉन्टी- कार्यालय पर आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड एवं जीरो बैलेंस खाता कैंप, 102 लोगों को मिला लाभ
- By
- Mukesh Singh Monty
- March-28-2026
कार्यालय पर जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड, जीरो बैलेंस बैंक खाता और हेल्थ कार्ड बनाने हेतु विशेष कैंप सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से अब तक लगभग 102 लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाया जा चुका है।
कैंप में क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज़ों की प्रक्रिया में भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, बैंकिंग सुविधा और पहचान दस्तावेज़ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल निरंतर जारी है।क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में भी ऐसे जनसेवा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।
