मुकेश सिंह मॉन्टी- मध्य मंडल दो की कार्यशाला के बाद पार्षद ने कार्यकर्ताओं संग किया विचार-विमर्श
- By
- Mukesh Singh Monty
- April-15-2026
मध्य मंडल दो की मंडल कार्यशाला संपन्न होने के बाद देर रात पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में क्षेत्रीय गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान नगर महामंत्री टिंकू सोनकर, मंत्री सतीश मिश्रा, उपविजेता रजनीश गुप्ता, उपविजेता दीपक सोनकर शैली, महामंत्री अमर सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु राज सोनकर, मंडल उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष विशाल रावत, सेक्टर संयोजक अजहर हुसैन, मंत्री विनीत सुदर्शन तथा अध्यक्ष आमिर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों और सुझावों को साझा किया।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और जनता के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया। पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और निरंतर संवाद से ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा सकती है तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
