आज दुल्हिनबाज़ार प्रखंड के भरतपुरा पंचायत में भाकपा (माले) का 9वां लोकल कमिटी सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण साथी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विचार विमर्श किया गया। लोकतंत्र और संविधान पर बढ़ते हमलों के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए, सभी सदस्यों ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में 9 सदस्यीय नई लोकल कमिटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कॉ. अनिल यादव को नया सचिव चुना गया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि आज के दौर में आम जनता को संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी और भाकपा (माले) जैसी जनपक्षधर पार्टी को मजबूत करना होगा।
अंत में सम्मेलन का समापन "भाकपा (माले) ज़िंदाबाद! संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ!" के नारों के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को जोश और संकल्प से भर दिया।