मुकेश सिंह मोंटी - कोविड 19 से बचाव हेतु मौलवीगंज वार्ड में हुआ कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन
- By
- Mukesh Singh Monty
- November-01-2021
कोरोना को मात देने के क्रम में लखनऊ नगर निगम के मौलवीगंज वार्ड के अंतर्गत नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से वार्ड में सभी को वैक्सीनेशन मुहैया कराने का कार्य स्थानीय पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने कराया। इस मौके पर मौलवीगंज वार्ड के स्थानीय निवासियों ने बढ़ चढ़कर कैम्प में शिरकत की और कैम्प को सफल बनाया।
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने लखनऊ सहित समस्त प्रदेश में अपना कहर बरपाया और बड़ी संख्या में लोगों ने अपनों को इस वर्ष कोरोना के चलते खो दिया। महामारी के दंश से जनता को सुरक्षा देने और संभावित तीसरी लहर के प्रकोप से लोगों को बचाने के क्रम में समस्त प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव जारी है। लखनऊ महानगर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न वार्डों में वैक्सीनेशन कैम्पैन चलाया जा रहा है, जिसके तहत मौलवीगंज वार्ड में भी निरंतर वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
