मुकेश सिंह मोंटी - भाजपा प्रत्याशी श्री रजनीश गुप्ता के समर्थन में जनता के बीच जाकर की मतदान की अपील
- By
- Mukesh Singh Monty
- February-09-2022
लखनऊ मध्य विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं पार्षद श्री रजनीश गुप्ता के समर्थन में आज वार्ड 99, मौलवीगंज वार्ड के अंतर्गत पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनता के समक्ष पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा के द्वारा ही संभव है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और उनकी लड़ाई विकास विरोधी ताकतों के खिलाफ है।
लखनऊ की जनता विकास करने वाली पार्टी भाजपा के साथ है। भाजपा के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है और माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि के मुद्दों पर चहुंमुखी कार्य किया गया है। उन्होंने लोगों से कमल के फूल के निशान वाला बटन दबाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान पार्षद मुकेश जी के साथ बड़ी संख्य में भाजपा कार्यकर्ता और साथीगण मौजूद रहे।
