Mukesh Singh Monty
  • होम
  • जानें
  • नवीनतम जानकारी
  • जुडें
  • जन सुनवाई

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली- रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

“राम”...मात्र दो शब्दों और एक मात्रा के संयोजन से बना एक शब्द है, लेकिन इस छोटे से शब्द में सार्थक जीवन जीने का प्रत्येक सूत्र छिपा हुआ है. अब आप सभी सोचेंगे कि जी तो रहे हैं, इसमें क्या नयी बात है? सच भी है हजारों मुश्किलों को अपने माथे की लकीरों में छिपाए, तनाव-चिंता के नाम पर रातों की नींद और दिन का सुकून खो कर, अपने पर या अपनों पर खीज निकालते हुए, टेंशन से मुक्ति के नाम पर “दो पैग मार और सब भूल जा” वाली तर्ज पर हम सभी जी तो रहे ही हैं ना ये आपाधापी से भरा जीवन.

मेरी नजर में इसे जीवन जीना तो नहीं पर जीवन काटना जरुर कह सकते हैं और इसी भागमभाग से हमें निजात दिलाने का नाम है “राम”. वेदों के अनुसार त्रेतायुग में सूर्यवंशी राजा दशरथ के घर जन्में श्री राम का समस्त जीवन अपने आप में एक दर्शन है, एक सिद्धांत है, जिसका यदि कुछ प्रतिशत अंश भी हमारे जीवन में घुल जाए तो वास्तव में जीने के मायने ही बदल जायेंगे.

राम सत्य की पराकाष्ठा हैं, कुछ तो विशेष है इस नाम में तभी गाँधी जी ने मृत्यु से पहले “हे राम” उच्चारित किया था. आज जरुरी है कि उद्धरणों के जरिये समझा जाये कि युगपुरुष श्री राम के जीवन के वो कौन से गुण हैं, जिनकी कमी के चलते हमारा जीवन मूल्यविहीन हो रहा है. इस गुणों को जानना होगा, परखना होगा, आत्मबोध कर अपनाना होगा ताकि जीवन का हर क्षण पर्व की तरह मनाया जा सके.

1. अपने अभिभावकों का मान-सम्मान

ऐसे थे श्री राम – अपने पिता राजा दशरथ के वचन की रक्षा और माता कैकयी के कहने पर राजकुमार का जीवन त्याग कर राम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ वनवास पर चले गए. अपने माता पिता और वरिष्ठ जनों के आदर सम्मान का भाव श्री राम के चरित्र का वह सबसे बड़ा गुण है, जिसने उन्हें श्रेष्ठ पुत्र के रूप में प्रतिष्ठित किया.  

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-  

और क्या हो गये हैं हम – आज अपने स्वार्थ, लोभ और आकांशाओं की पूर्ति के लिए हम अपने ही पालनहारों को खुद से दूर कर रहे हैं. यकीन मानिये हम आज इतने सेल्फसेंटर्ड हो गए हैं कि माता-पिता के किये गए त्याग और संघर्ष को भूलकर केवल अपने भविष्य को सुनहरा बनाने में लगे हैं. महानगरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों और वृद्धाश्रमों का बढ़ता आंकड़ा इसका जीता जगता उदहारण है.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

तो इस दिवाली भगवान राम के अभिभावक प्रेम के गुण को आत्मसात करें, प्रयास करें कि आपके माता-पिता आपके साथ रह सकें. अपने अति व्यस्त शेड्यूल से अधिक से अधिक समय उनके साथ बिताएं, उनकी परवाह करें..ताकि आपके बच्चे भी इस नैतिक दायित्त्व से सरोकार कर सकें.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

2. सतचरित्र अथवा चरित्र की पवित्रता  

ऐसे थे श्री राम – त्रेतायुग, जिसमें भगवान राम का जन्म और परवरिश हुयी, यह वह समय था जब बहुविवाह प्रथा का चलन था. किन्तु उस दौर में भी श्री राम ने पत्नी सीता के अतिरिक्त किसी अन्य स्त्री की कल्पना भी नहीं की. चरित्र की इसी पवित्रता के कारण उन्हें आज तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम से पूजा जाता है.   

और क्या हो गए हैं हम – आज अपने आस पास नजर दौड़ाएं तो आप पाएंगे कि समाज में लोगों के चरित्र का हनन तेजी से हो रहा है, जिसके चलते महिलाओं के प्रति आपराधिक ग्राफ बढ़ा है. बात उन्नाव की हो, कठुआ की या महानगर दिल्ली की..परिस्थितियां प्रति क्षण विकट होती जा रही हैं. यहां तक कि अवैध संबंधों के चलते हो रहे अपराधों में बढ़ोतरी दर्शाती है कि आज व्यक्ति के मनोभाव कितने दूषित हो गए हैं.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

तो क्यों ना अपने जीवन को स्वच्छ और चरित्र को प्रकाशवान बनाने का संकल्प लेते हुए महिलाओं का सम्मान, चारित्रिक सुदृढ़ता जैसे आदर्शों को अपने जीवन में शामिल कर इस दीपावली प्रभु श्री राम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरुप के गुण को अपने जीवन में साध लें.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

3. मित्रों के लिए सदा समर्पित

ऐसे थे श्री राम – मित्रता के निस्वार्थ रिश्ते को कैसे निभाया जाता है, इसकी जैसी सीख हमें राम से मिलती है, वैसी अन्यत्र कहीं नहीं. श्री राम ने हनुमान, सुग्रीव, जामवंत, नल-नील, विभीषण सभी से की गयी मित्रता को हृदय से निभाया. सुग्रीव को राज्य दिलाने के लिए छल से की गयी बालि की हत्या के पाप को भी उन्होंने अपने सर-माथे लिया, जो केवल एक सच्चा मित्र ही कर सकता है.      

और क्या हो गये हैं हम – श्री राम के समय में फ्रेंडशिप डे का प्रचलन नहीं था और ना ही हाथों में दोस्ती का कोई धागा बांधा जाता था, फिर भी मित्रता प्रगाढ़ हुआ करती थी और आज मित्रता के नाम पर मात्र दिखावा रह गया है. आज दोस्ती की रुपरेखा ही स्वार्थ, दिखावे और अहम पर बनती है, जिसके बिगड़ने की समय सीमा भी पहले ही निश्चित कर दी जाती है.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

मित्रता सभी रिश्तों से बढ़कर है, जिसे स्वार्थ, लोभ, लालच और दिखावे जैसे अवगुणों में बांधा नहीं जा सकता है. तो इस पवित्र रिश्ते से अपने जीवन को महकाने के लिए भगवान राम के सखा स्वरूप को जानें और उनके इस गुण से संवारें स्वयं को.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

4. प्रभु श्री राम का रामराज्य

ऐसे थे श्री राम – रामराज्य, जिसकी संकल्पना स्वयं महात्मा गाँधी ने की थी और आज भी लोग इसकी प्रासंगिकता को मानते हैं. एक ऐसा राज्य जहां प्रजा का पालन संतान के सामान हो, धर्म और न्याय के आधार पर शासन किया जाये और उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान करते हुए उनका उपयोग किया जाये...ऐसा था श्री राम का राज्य, जहां शेर और बकरी एक घाट से पानी पिया करते थे. राजा राम विद्वान, संयमी, कुशल वक्ता और बुद्धिमत्ता से प्रजा का पालन किया करते थे.

और क्या हो गए हैं हम – वर्तमान समय में शासन मात्र सत्ता हथियाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. आज नेताओं के बोल तो बड़े हैं पर कर्मनिष्ठता गायब है. अब शासन की सबसे बड़ी विशेषता है कि धनी-निर्धनों के मध्य बड़ी खाई है, प्राकृतिक संसाधन विनाश की कगार पर है और उनका असमान व असंगत वितरण खुले आम किया जा रहा है, नेता चुनाव के पहले रोज हाथ जोड़े खड़े दिखते हैं और चुनाव जीतते ही ईद का चाँद हो जाते हैं, राजनीति में आदर्श और सिद्धांत जैसे वाक्यों के लिए तो स्थान ही नहीं बचा है.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

यह दिवाली एक अच्छा अवसर है, जब आप प्रभु राम के रामराज्य का यह गुण अपने जीवन में लाते हुए स्वयं से वादा करें कि लोकतंत्र की सार्थकता के लिए आप हरसंभव प्रयास करेंगे. काबिलियत के आधार पर अपने प्रतिनिधि को चुनेंगे, किसी भी नेता अथवा दल का समर्थन समय, काल, परिस्थिति और बौद्धिकता के आधार पर करेंगे ना कि भेड़चाल का हिस्सा बनते हुए.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

5. जीवों के प्रति अद्भुत प्रेमभाव

ऐसे थे श्री राम – माता सीता को रावण की कैद से आजाद कराने में श्री राम के साथ समस्त वानर सेना खड़ी थी, यहां तक कि माता सीता को रावण से बचाने के सर्वप्रथम प्रयास करने वाला भी एक पक्षी यानि जटायु था. कहा यह भी जाता है कि जब रामसेतु बनाया जा रहा था, तो उसमें योगदान देने के लिए अनगिनत पशु-पक्षी सम्मिलित हो गए थे. हनुमान, सुग्रीव जहां वानर समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो जामवंत रीछ समुदाय का...कह सकते हैं कि राम सबके थे, उन्होंने पशु-पक्षियों के लिए जो प्रेम और दया का भाव रखा, उसी ने उन्हें दीनदयाल बनाया.

ऐसे हो गए हैं हम – राम के ही देश में जन्में हम सभी आज जीवों के प्रति संवेदनाएं खोते जा रहे हैं. हाल ही में आई एक खबर के अनुसार बिहार में एक नील गाय को जिंदा दफना दिया क्योंकि ग्रामीण लोगों के अनुसार नील गाय उनकी खेती नष्ट कर रही हैं. सोचिये क्या इससे बचाव के लिए मात्र यही एक तरीका होगा? कूड़ा-कचरा खाकर गाय मर रही हैं, वनों को काट देने से पशु-पक्षी निराश्रय हो गए हैं, पक्षी नेटवर्क टावर्स के रेडिएशन के कारण दिशा भ्रमित होकर दम तोड़ रहे हैं और हम 4जी को 8जी में कन्वर्ट करने की तकनीक लाने पर विचार कर रहे हैं. जानवरों को टॉर्चर करने वाले वीडियोज की तो कोई गिनती ही नहीं है, क्योंकि हमारी मानवीयता धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

अपनी मानवता, संवेदनशीलता और दया भाव को मरने ना दें, जब बच्चे किसी मासूम जानवर को तंग करें या मारें तो तुरंत उन्हें रोके क्योंकि यह देश जीवों पर दया करने के संस्कार देता है. अब आपकी जिम्मेदारी है उन संस्कारों व गुणों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने की.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

6. सहनशीलता और धैर्य का गुण

ऐसे थे श्री राम – एक राजकुमार होते हुए भी वनवासियों के समान जीवन जीना, समुद्रसेतु बनाने के लिए तप करना, वनवास की आज्ञा के बाद भी माता कैकयी सर्वाधिक मान देना, सीता को त्याग देने के बाद भी राजा होते हुए सन्यासियों सा जीवन जीना आदि प्रभु राम के जीवन के ऐसे प्रेरक प्रसंग हैं, जो उनकी अपार सहनशीलता का परिचय हमसे कराते हैं.

ऐसे हो गए हैं हम – आज विश्व बारूद के ढेर पर बैठा है, जिसके मूल में कहीं न कहीं वह असहनशीलता पसरी है, जिसने हमें हमारे ही जैसे लोगों का प्रतिद्वंदी बना दिया. अणु-परमाणु तो फिर भी दूर की बात हैं साहब यहां तो हमारे व्यवहार भी विस्फोटक हो गए हैं. सड़क पर गलती से एक वाहन दूसरे को जरा छु भी जाये तो लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है, माताओं-बहनों का सबसे अधिक नाम लिया जाना भी इस तरह के वाक् युद्धों में जगजाहिर है. सडकों की कहानी के विपरीत परिवारों का रुख करें तो चाय के कप से उठा राई सा मुद्दा कब पहाड़ बनकर फैमिली कोर्ट पहुंच जाये, कोई नहीं जानता.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

परिवार हो या आपका आचार-विचार, यदि आप में सहनशीलता नहीं है तो आपका जीवन सफल नहीं माना जा सकता है. इस दिवाली घर की साफ़-सफाई के साथ साथ अपने मन-मस्तिष्क को भी स्वच्छ कीजिये और श्री राम के धैर्य रूपी गुण को धारण कीजिये.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

7. समाज के हर वर्ग को दिया सम्मान

ऐसे थे श्री राम – अपने समय के सबसे बड़े साम्राज्य में जन्में, रघुकुल जैसे प्रतिष्ठित कुल से जुड़े और प्रजा के परम प्रिय राजा राम अपने देवत्व के कारण नहीं अपितु उस कल्याणकारी विचारधारा के लिए जाने जाते हैं, जिसमें सभी के लिए सद्भावना और समभाव था. श्री राम को जितना स्नेह अपने भाई लक्ष्मण से था, उतना ही मल्लाह केवट से...माँ कौशल्या के हाथों से खाने में वह जितना आनंदित होते थे, उतना ही स्वाद उन्हें भीलनी शबरी के झूठे बेरों में आया. यानि राम के जीवन का अध्ययन करें तो पाएंगे उन्होंने सभी को समदृष्टि से देखा, सम्मान दिया. वनवासियों, आदिवासियों सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले श्री राम आज भी भारत के अलावा लाओस, मलेशिया, कंबोडिया, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, बाली, जावा, थाईलैंड, सुमात्रा जैसे देशों की लोक-संस्कृति का हिस्सा हैं.   

ऐसे हो गए हैं हम – भेदभाव, छुआछूत, जातिवाद, संप्रदायवाद...पता नहीं कब हम भारतवासियों के जीवन में इन विकृतियों का घुन लग गया. हमारी नजरों में अब समता नहीं है, विषमताएं हैं, जिसका लाभ राजनीतिज्ञ खूब उठा रहे हैं. यह बेहद दुखद है कि हम एक ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जिसमें जन्म लेते ही हमारा धर्म, कर्म, जाति, वर्ग सब कुछ सुनिश्चित कर दिया जाता है. कहां उठ-बैठ होनी चाहिए, कहां खाना-पीना करना चाहिए, रिश्ते बराबरी में जोड़ने चाहिए..सब कुछ पूर्व निर्धारित क्रम में चलता रहता है.

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

तो चलिए इस बार कतार से बाहर निकल ही जाते हैं, श्री राम की तरह हर समाज को साथ लेकर चलने की कोशिश करते हैं. दिवाली को इतना रोशन कर देते हैं कि आने वाली ईद तक जगमगाहट रहे और ईद की मिठास इस कदर बढ़ा देते हैं कि अगली दिवाली तक लज्जत बरक़रार रहे. एकजुटता क्या नहीं कर सकती?

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

दिवाली श्री राम के वनवास से वापस अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाई गयी थी, पर आज हम सभी के जीवन से श्री राम दूर होते जा रहे हैं. एक गहरा अंधकार आज हम सभी के जीवन में है, जिसे हम नकली एलईडी लाइट्स की रोशनी से कुछ देर के लिए ढक तो सकते हैं लेकिन समाप्त नहीं कर सकते. तो इस दिवाली संकल्प लीजिये कि श्री राम के कुछ गुणों को आप भी अपने जीवन में धारण करेंगे और उनके आदर्शों से प्रकाशवान होंगे. इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आप सभी को बैलटबॉक्सइंडिया परिवार की ओर से रोशनी के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.        

मुकेश सिंह मोंटी-शुभ दीपावली-  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय-

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

मुकेश सिंह मोंटी-चौधरी चरण सिंह जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

मुकेश सिंह मोंटी-चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

मुकेश सिंह मॉन्टी- मध्य मंडल दो की कार्यशाला के बाद पार्षद  ने कार्यकर्ताओं संग किया विचार-विमर्श

मुकेश सिंह मॉन्टी- मध्य मंडल दो की कार्यशाला के बाद पार्षद ने कार्यकर्ताओं संग किया विचार-विमर्श

मध्य मंडल दो की मंडल कार्यशाला संपन्न होने के बाद देर रात पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों...

मुकेश सिंह मॉन्टी- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पार्षद  ने अर्पित की पुष्पांजलि

मुकेश सिंह मॉन्टी- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पार्षद ने अर्पित की पुष्पांजलि

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श...

मुकेश सिंह मॉन्टी- पार्षद कार्यालय पर जनसुनवाई,  बनवाए पैन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड

मुकेश सिंह मॉन्टी- पार्षद कार्यालय पर जनसुनवाई, बनवाए पैन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड

प्रतिदिन की भांति पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी ने अपने कार्यालय पर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न मोहल्लों से आए लो...

मुकेश सिंह मॉन्टी- कार्यालय पर आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड एवं जीरो बैलेंस खाता कैंप, 102 लोगों को मिला लाभ

मुकेश सिंह मॉन्टी- कार्यालय पर आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड एवं जीरो बैलेंस खाता कैंप, 102 लोगों को मिला लाभ

कार्यालय पर जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड, जीरो बैलेंस बैंक खाता और हेल्थ कार्ड बनाने हेतु विशेष कैंप सफलतापूर्...

मुकेश सिंह मॉन्टी- वार्ड में खराब मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराया, पार्षद  की पहल

मुकेश सिंह मॉन्टी- वार्ड में खराब मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराया, पार्षद की पहल

क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्षद मुकेश सिंह मॉन्टी की पहल पर वार्ड में खराब पड़े मार्ग प्रकाश बिंदुओं को ठीक कराया गया।...

मुकेश सिंह मॉन्टी- होलिका दहन स्थलों पर चलाया गया सफाई अभियान , कराया चुना का छिड़काव

मुकेश सिंह मॉन्टी- होलिका दहन स्थलों पर चलाया गया सफाई अभियान , कराया चुना का छिड़काव

होली पर्व को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में मनाने के उद्देश्य से वार्ड के विभिन्न होलिका दहन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान ...

मुकेश सिंह मॉन्टी- बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला की माता के 13वीं कार्यक्रम में पहुंचकर  , दी श्रद्धांजलि

मुकेश सिंह मॉन्टी- बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला की माता के 13वीं कार्यक्रम में पहुंचकर , दी श्रद्धांजलि

बख्शी का तालाब क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश शुक्ला की माता जी के निधन के उपरांत आयोजित 13वीं कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह...

मुकेश सिंह मोंटी- पार्षद  ने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनकर किया त्वरित निस्तारण

मुकेश सिंह मोंटी- पार्षद ने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनकर किया त्वरित निस्तारण

आज पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने अपने पार्षद कार्यालय पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके समाधा...

मुकेश सिंह मोंटी - पार्षद ने शिवरात्रि पर वार्ड में करवाया सफाई एवं छिड़काव अभियान

मुकेश सिंह मोंटी - पार्षद ने शिवरात्रि पर वार्ड में करवाया सफाई एवं छिड़काव अभियान

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पार्षद मुकेश सिंह मोंटी की पहल पर वार्ड के सभी शिवालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा ...

मुकेश सिंह मोंटी- नगर सदन की बैठक में सहभागिता: जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श

मुकेश सिंह मोंटी- नगर सदन की बैठक में सहभागिता: जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श

आज नगर सदन की बैठक में सहभागिता कर अपने वार्ड एवं शहर से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक के दौरान नागरिक सुविधाओं, स्...

मुकेश सिंह मोंटी- ध्वजारोहण कार्यक्रमों में की सहभागिता, देशभक्ति और सामाजिक एकता का  दिया संदेश

मुकेश सिंह मोंटी- ध्वजारोहण कार्यक्रमों में की सहभागिता, देशभक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश

आज अपने वार्ड अंतर्गत रकाबगंज, अमीनाबाद, गौसनगर और पांडे गंज की विभिन्न जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सहभागिता कर राष्ट्रध्वज को...

मुकेश सिंह मोंटी - धार्मिक आयोजन में की सहभागिता,  सुंदरकांड पाठ से समाज में फैली सकारात्मक ऊर्जा

मुकेश सिंह मोंटी - धार्मिक आयोजन में की सहभागिता, सुंदरकांड पाठ से समाज में फैली सकारात्मक ऊर्जा

साथी पार्षद भाई स्वदेश सिंह जी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। यह आयोजन भ...

जानकारी

मुकेश जी से जुड़ें

आपके पार्षद मुकेश सिंह जी आपके क्षेत्र में आपकी समस्याओं के निवारण के लिए लगातार कार्यरत हैं, इनसे जुड़ने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम भर के सब्सक्राइब ज़रूर करें.

© Mukesh Singh Monty & Navpravartak Initiative Terms  Privacy