बख्शी का तालाब क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश शुक्ला की माता जी के निधन के उपरांत आयोजित 13वीं कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह मॉन्टी उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके जीवन एवं संस्कारों को याद करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुकेश सिंह मॉन्टी ने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुकेश सिंह मॉन्टी ने विधायक योगेश शुक्ला और उनके परिवार से मिलकर दुख की इस घड़ी में सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और उनका स्नेह व आशीर्वाद सदैव परिवार के लिए मार्गदर्शन का कार्य करता है।
मुकेश सिंह मॉन्टी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।