मुकेश सिंह मोंटी - स्वच्छता अभियान से देंगे कोरोना वायरस को मात
- By
- Mukesh Singh Monty
- May-26-2020
स्वच्छता से ही कोरोना वायरस को मात दी जा सकती है, डब्ल्यू एच ओ और तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह मानना है. इसका अनुसरण करते हुए लखनऊ के मौलवीगंज वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने वार्ड के समस्त क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, इसी के चलते वें पूरे वार्ड में सफाई, फोगिंग और सैनिटाइजेशन करवा रहे हैं. कोरोना वायरस को मात देने के लिए पार्षद ने सभी वार्डवासियों से सजग और सतर्क रहने की अपील की. साथ ही उन्होंने बताया कि एक दूसरे का ध्यान रखे और सोशल डिस्टेंस बनाये रखें, जिससे आपके और आपके परिवार सहित पूरे समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
समस्त विश्व के लिए संकट बन चुका कोरोना वायरस अभी तक लाइलाज बना हुआ है और इससे संक्रमित होने वालों की तादाद में इजाफा हो रहा है. इसी के चलते विभिन्न राज्य सरकारों ने संक्रमित होने से बचने के लिए लॉक डाउन के अतिरिक्त चिकित्सक सफाई पर विशेष ध्यान देने, मास्क लगाने, एक मीटर की दूरी पर खड़े होकर बात करने की सलाह लोगों को दी है. इसी के चलते लखनऊ नगर निगम में पार्षद मुकेश सिंह मोंटी महेश प्रसाद स्ट्रीट, हाता सुलेमाकदर, गौस नगर नाले के पास और मौलवीगंज चौराहे के पास सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया.
यह संकटपूर्ण परिस्थिति जल्द ही काबू में हो और लोगों का स्वास्थ्य सही रह सके, इसके लिए पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने जनता से अपील की है कि लोग एक दूसरे के सीधे संपर्क में नहीं आयें, अपने घरों में साफ़-सफाई रखें, आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर जायें और लॉकडाउन के नियमों का पालन हर हाल में करें.
More from Covid-19
Information about mass sanitation, fogging etc. done in Maulviganj ward during Corona epidemic
मुकेश सिंह मोंटी - कोरोना से बचाव के लिए संक्रमित इलाकों में कराई गई सैनिटाइजेशन
देश-प्रदेश में बढ़ते ओमीक्रॉन के मामलों के चलते सरकार सतर्क हो गई है और विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन जारी है। इसी कड़ी में लखनऊ नगर निगम ...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी - वैक्सीनेशन से कोरोना को मिलेगी मात, मौलवीगंज वार्ड में किया जा रहा है नि:शुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन
कोरोना संक्रमण से वार्ड को सुरक्षा मुहैया करवाने के मद्देनजर लखनऊ के मौलवीगंज वार्ड में निरंतर स्थानीय पार्षद मुकेश सिंह मोंटी के द्वारा कोव...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी - मौलवीगंज अगैन्स्ट कोविड अभियान के तहत वार्ड में लगा नि:शुल्क वैक्सीनेशन शिविर
कोरोना को मात देने के क्रम में लखनऊ नगर निगम के मौलवीगंज वार्ड के अंतर्गत नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी - कोरोना को देंगे मात, मौलवीगंज वार्ड में व्यापक स्तर पर जारी है सैनिटाइजेशन
देश में जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हुई थी और राजधानी लखनऊ सहित देश के विभिन्न भागों पर अपना कहर बरपाया था, अब उसी तरह मामलों में लगा...
Read More