मुकेश सिंह मोंटी - मौलवीगंज अगैन्स्ट कोविड अभियान के तहत वार्ड में लगा नि:शुल्क वैक्सीनेशन शिविर
- By
- Mukesh Singh Monty
- August-03-2021
कोरोना को मात देने के क्रम में लखनऊ नगर निगम के मौलवीगंज वार्ड के अंतर्गत नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से वार्ड में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य स्थानीय पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने कराया, जो आज के दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग लखनऊ का सबसे बेहतरीन कैम्प का कीर्तिमान बना। इस अवसर पर प्रदेश के विधायी एवं न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री माननीय ब्रजेश पाठक की भी गरिमामयी मौजूदगी दर्ज की गई।
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने लखनऊ सहित समस्त प्रदेश में अपना कहर बरपाया है और बड़ी संख्या में लोगों ने अपनों को इस वर्ष कोरोना के चलते खो दिया। महामारी के दंश से जनता को सुरक्षा देने और संभावित तीसरी लहर के प्रकोप से लोगों को बचाने के क्रम में समस्त प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव जारी है। लखनऊ महानगर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न वार्डों में वैक्सीनेशन कैम्पैन चलाया जा रहा है, जिसके तहत मौलवीगंज वार्ड में एक दिन में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कर कीर्तिमान स्थापित किया गया।
More from Covid-19
Information about mass sanitation, fogging etc. done in Maulviganj ward during Corona epidemic
मुकेश सिंह मोंटी - कोरोना से बचाव के लिए संक्रमित इलाकों में कराई गई सैनिटाइजेशन
देश-प्रदेश में बढ़ते ओमीक्रॉन के मामलों के चलते सरकार सतर्क हो गई है और विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन जारी है। इसी कड़ी में लखनऊ नगर निगम ...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी - वैक्सीनेशन से कोरोना को मिलेगी मात, मौलवीगंज वार्ड में किया जा रहा है नि:शुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन
कोरोना संक्रमण से वार्ड को सुरक्षा मुहैया करवाने के मद्देनजर लखनऊ के मौलवीगंज वार्ड में निरंतर स्थानीय पार्षद मुकेश सिंह मोंटी के द्वारा कोव...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी - कोरोना को देंगे मात, मौलवीगंज वार्ड में व्यापक स्तर पर जारी है सैनिटाइजेशन
देश में जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हुई थी और राजधानी लखनऊ सहित देश के विभिन्न भागों पर अपना कहर बरपाया था, अब उसी तरह मामलों में लगा...
Read Moreमुकेश सिंह मोंटी - स्वच्छता अभियान से देंगे कोरोना वायरस को मात
स्वच्छता से ही कोरोना वायरस को मात दी जा सकती है, डब्ल्यू एच ओ और तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह मानना है. इसका अनुसरण करते हुए लखनऊ के मौल...
Read More